अमर उजाला
Sat, 12 July 2025
पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 28 वर्षीय जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा (जो स्वयं फुटबॉल खिलाड़ी थे) की स्पेन के उत्तर-पश्चिमी शहर जमोरा के निकट हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
प्रीमियर लीग क्लब ने एक बयान में कहा, 'यह वह नंबर था जिसे उन्होंने गर्व के साथ पहना था और हमें कई जीत दिलाई थी। डिओगो जोटा हमेशा लिवरपूल फुटबॉल क्लब का नंबर 20 खिलाड़ी रहेगा।'
जोटा ने लिवरपूल के लिए 182 मैच खेले और 65 गोल किए। लिवरपूल ने उनके रहते हुए प्रीमियर लीग के साथ-साथ एफए कप और इंग्लिश लीग कप भी जीता।
'दुल्हों की लाइन लग जाएगी', निकहत जरीन ने अपनी मां से क्यों कहा था ऐसा