अमर उजाला
Mon, 5 June 2023
साल 2023 में जून का पहला हफ्ता फुटबॉल फैंस के लिए भावुक होने वाला रहा
इस हफ्ते कुछ खिलाड़ियों ने अपने क्लब को छोड़ने का फैसला किया, तो कुछ दिग्गजों ने संन्यास ले लिया
मेसी ने फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन को छोड़ने का फैसला किया, दो साल के करार को आगे नहीं बढ़ाया
एसी मिलान और स्वीडन के दिग्गज फुटबॉलर ज्लातन इब्राहिमोविच ने संन्यास का फैसला किया
स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड के दिग्गज खिलाड़ी करीम बेंजेमा ने 14 साल बाद टीम को छोड़ने का फैसला किया
मेसी के साथ स्पेन के दिग्गज डिफेंडर सर्जियो रेमोस ने भी पेरिस सेंट जर्मेन को दो साल के बाद छोड़ दिया
स्पेन के खिलाड़ी जोआकिन ने 41 साल की आयु में फुटबॉल से संन्यास लिया, वह रियल बेटिस की टीम में थे
बेल्जियम के दिग्गज खिलाड़ी ईडन हेजार्ड ने रियल मैड्रिड के साथ अपना करार खत्म किया, वह संन्यास ले सकते हैं
रियल मैड्रिड के एक और खिलाड़ी मार्को असेंसियो ने क्लब को छोड़ने का फैसला किया
इंग्लैंड के लीसेस्टर सिटी के फुटबॉलर यूरी टाईलेमैन्स ने चार साल बाद क्लब को छोड़ने का फैसला किया
इस वॉलीबॉल खिलाड़ी की खूबसूरती के लाखों दीवाने