अमर उजाला
Wed, 5 April 2023
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी इस सीजन के बाद फ्रांस के क्लब PSG को छोड़ सकते हैं
PSG के साथ लियोनल मेसी का करार इस साल जून में समाप्त हो जाएगा
पीएसजी ने मेसी के सामने नए कॉन्टैक्ट रखे हैं, लेकिन अर्जेंटीना के कप्तान ने उस पर साइन नहीं किया है
इसी बीच मेसी के पुराने क्लब बार्सिलोना ने उन्हें फिर से वापस बुलाने में दिलचस्पी दिखाई है
मेसी को सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल ने रिकॉर्ड 3600 करोड़ रुपये की सैलरी ऑफर की है
मेसी के चिर-प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल के क्लब क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब में खेलते हैं
रोनाल्डो ने पिछले साल के अंत में अल नस्र के साथ 1751 करोड़ रुपये में करार किया था
मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और युवेंटस के बाद वह सऊदी अरब में लगातार गोल कर रहे हैं
अगर मेसी अल-हिलाल के साथ करार करते हैं तो रोनाल्डो से बहुत ज्यादा सैलरी उनकी हो जाएगी
मेसी और रोनाल्डो फिर आमने-सामने होंगे तो फैंस को काफी खुशी मिलेगी
रॉक से लेकर बटिस्टा तक, WWE सुपरस्टार से कामयाब एक्टर बने यह दिग्गज