चौंसठ खानों के खेल के नए बादशाह बने गुकेश, लिरेन को हराया

अमर उजाला

Thu, 12 December 2024

Image Credit : PTI
भारत के डी गुकेश ने शतरंज में विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। 18 वर्ष के डी गुकेश 64 खानों के खेल में दुनिया के सबसे युवा विश्व चैंपियन बन गए। 
Image Credit : PTI
गुकेश ने गुरुवार को विश्व चैंपियनशिप की 14वीं और अंतिम बाजी में चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को काले मोहरों से खेलने के बावजूद हरा दिया। 
Image Credit : PTI
जीत के साथ गुकेश के 7.5 अंक हो गए। उन्होंने यह मुकाबला 7.5-6.5 से जीत कर विश्व खिताब जीता।
Image Credit : PTI
जीत के गुकेश भावुक हो गए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। वह खुद को रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनकी आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
Image Credit : PTI
गुकेश दोनों हाथों से अपना चेहरा छुपाते नजर आए, लेकिन कैमरे उनका यह रिएक्शन कैद हो गया। भावुकता उनपर होती गई और वह फूट-फूट कर रोते रहे। 
Image Credit : PTI
गुकेश ने विश्व चैंपियन बनकर रूस के महान गैरी कास्परोव को पीछे छोड़ दिया। कास्परोव अब तक के सबसे युवा विश्व चैंपियन थे। वह 1985 में 22 वर्ष की उम्र में चैंपियन बने थे।
Image Credit : PTI
चेन्नई के गुकेश विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय हैं। गुकेश पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद के ही शिष्य हैं और उन्हीं की अकादमी वेस्टब्रिज आनंद चेस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। 
Image Credit : PTI
निर्णायक 14वीं बाजी ड्रॉ की ओर बढ़ रही थी। माना जा रहा था कि विश्व चैंपियन का फैसला टाईब्रेकर के जरिये होगा, लेकिन 55वीं चाल में लिरेन ने भारी भूल कर दी, जिसका गुकेश ने फायदा उठाकर जीत हासिल की। 
Image Credit : PTI
पूरे टूर्नामेंट में गुकेश की लिरेन पर काले मोहरों से यह पहली जीत थी। उन्होंने तीन बाजियों में जीत हासिल की, दो में हार मिली और नौ बाजियां ड्रॉ पर समाप्त हुईं।
Image Credit : PTI

ऋषभ पंत नहीं, रोनाल्डो और मेसी के साथ लव ट्रायंगल चाहती हैं उर्वशी रौतेला

Instagram
Read Now