अमर उजाला
Mon, 25 September 2023
हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया
भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 116 रन बनाए
स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए
मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रन का योगदान दिया
जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 97 रन ही बना सकी
भारत के लिए तितास साधु ने तीन विकेट और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट लिए
इस तरह टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबला 19 रन से जीत लिया और सोना अपने नाम किया
हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था
एशियाड में भारत को रजत दिलाने वाली शूटर आशी चौकसे की 11 खूबसूरत तस्वीरें