अमर उजाला
Wed, 17 April 2024
उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर ली है
उन्होंने इस परीक्षा में 178वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता हासिल की है
25 साल की कुहू बैडमिंटन में देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। उनके पिता अशोक कुमार उत्तराखंड कॉडर के आईपीएस रहे हैं। जबकि मां डाॅ. अलकनंदा अशोक पंतनगर विवि में डीन हैं
वह 56 ऑल इंडिया मेडल्स और 19 इंटरनेशनल मेडल्स जीत चुकी हैं। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन के साथ मिलकर भी कई पदक जीते हैं
कुहू ने अपने खेल से 34वीं श्रेष्ठ वर्ल्ड रैंकिंग के साथ देश की नंबर वन रैंक भी हासिल की है
कुहू गर्ग की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून से हुई थी। उन्होंने दिल्ली के कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की
कुहू ने यूपीएससी की तैयारी के दौरान कई दिन 8 से 10 घंटे की पढ़ाई की। किसी-किसी दिन तो उन्होंने 16 घंटे तक भी पढ़ाई की
यूपीएससी के इंटरव्यू के दौरान उनसे क्रिकेट को लेकर भी सवाल पूछा गया था
कुहू से पूछा गया कि क्या क्रिकेट की वजह से बाकी सभी खेल खराब हो रहे हैं? क्या क्रिकेट को एक इंडस्ट्री बना दिया जाए?
इसके जवाब में कुहू ने कहा कि क्रिकेट किसी भी खेल को प्रभावित नहीं कर रहा है, बल्कि क्रिकेट देश में अच्छा होता जा रहा है और बाकी खेल भी बेहतर हो रहे हैं
This browser does not support the video element.
कुहू इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं
चर्चा बने लियोन मेसी के बेटे मेटियो के पांच गोल