अमर उजाला
Sat, 27 January 2024
ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी ने इतिहास रच दिया
शनिवार (27 जनवरी) को दोनों ने फाइनल में इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया
बोपन्ना और एबडेन ने 7-6 (7-0), 7-5 से मैच को अपने नाम किया
43 साल के बोपन्ना हाल ही में पुरुष युगल की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे हैं
बोपन्ना ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए, वह 43 साल और 329 दिन की आयु में चैंपियन बने हैं
भारत के लिए अब तक लिएंडर पेस, महेश भूपति, सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने में सफल हुए हैं
लिएंडर पेस ने आठ पुरुष युगल और 10 मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं
महेश भूपति ने चार पुरुष युगल और आठ मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किए हैं
सानिया मिर्जा को तीन महिला युगल और तीन मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने में सफलता मिली है
रोहन बोपन्ना ने एक पुरुष युगल और एक मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम जीता है
शोएब की तीसरी शादी के बाद सानिया का पहला पोस्ट, कही यह बात