ऑस्ट्रेलियन ओपन में जलवा बिखेरेंगी ये 5 ग्लैमरस महिला टेनिस खिलाड़ी

अमर उजाला

Wed, 10 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन का जल्द ही आगाज होने जा रहा है। अभी क्वालिफायर्स मुकाबले खेले जा रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

इस टूर्नामेंट में इस साल कई बड़े स्टार्स खेलते दिखेंगे। कुछ महिला सुपरस्टार्स भी टूर्नामेंट में जलवे बिखेरते दिखेंगी। यह सिर्फ टेनिस कोर्ट पर नहीं, बल्कि अपने ग्लैमर के लिए ऑफ कोर्ट भी चर्चित हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

महिलाओं में इगा स्वियातेक खिताब की प्रबल दावेदार होंगी, लेकिन उन्हें पूर्व चैंपियन अरीना सबालेंका और नाओमी ओसाका से कड़ी चुनौती मिल सकती है

Image Credit : सोशल मीडिया

आइए ऐसी ही पांच महिला स्टार टेनिस खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन पर इस साल नजरें होंगी...

Image Credit : सोशल मीडिया

इगा स्वियातेक

दुनिया की इस नंबर एक खिलाड़ी ने चार ग्रैंडस्लैम जीते हैं लेकिन मेलबर्न पार्क में कभी सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकीं। इस बार उनकी नजर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर होगी
Image Credit : सोशल मीडिया

अरीना सबालेंका

2023 ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर साल का अंत करने की राह पर थी, लेकिन स्वियातेक ने डब्ल्यूटीए टूर फाइनल्स जीतकर उन्हें पीछे छोड़ दिया। अब सबालेंका की नजर खिताब बचाने पर होगी
Image Credit : सोशल मीडिया

एलीना रीबाकिना

रूस में जन्मी कजाखस्तान की यह खिलाड़ी एक साल पहले आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने के करीब पहुंची थी, लेकिन फाइनल में सबालेंका से तीन सेट में हार का सामना करना पड़ा था
Image Credit : सोशल मीडिया

नाओमी ओसाका

जापान की इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर इस खेल से संन्यास ले लिया था। उन्होंने बेटी शाई को जन्म दिया और पिछले साल विंबल्डन तक टेनिस का कोई मैच नहीं देखा था। अब वह फिर से कोर्ट पर वापसी करने जा रही हैं और वह खिताब जीतना चाहेंगी

Image Credit : सोशल मीडिया

एम्मा रादुनकानू

ब्रिटेन की एम्मा रादुनकानू ने 2021 में क्वालिफायर के रूप में यूएस ओपन जीतकर टेनिस जगत को चौंका दिया था, लेकिन केवल एक अन्य मौके पर वह ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में पहुंची हैं। एक बार फिर उनकी नजर दुनिया को हैरान करने की होगी

Image Credit : सोशल मीडिया

Video: साइना नेहवाल ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार के गाने पर किया डांस

Saina Nehwal/Instagram
Read Now