अमर उजाला
Mon, 7 June 2021
जेंटलमैन्स गेम कहे जाने वाले टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं
आइए जानते हैं कौन हैं वो 10 बल्लेबाज, जिन्होंने एक पारी में बनाए सबसे ज्यादा रन
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर वार्नर ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 39 चौकों और एक छक्के की मदद से 335 रन बनाए थे
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज हारमंड ने साल 1933 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में 336 रन बनाए थे
पाकिस्तान के सफल बल्लेबाज रहे मोहम्मद ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक पारी में 337 रनों की शानदार पारी खेली थी
This browser does not support the video element.
श्रीलंका के विस्फोटक ओपनर रहे जयसूर्या ने भारत के खिलाफ 1997 में एक पारी में 36 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 340 रन बनाए थे
इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज रहे हट्टन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1938 में एक पारी में 364 रन बनाए थे
वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज रहे सोबर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ 1958 में 365 रनों की नाबाद पारी खेली थी
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज जयवर्धने ने साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 374 रनों की पारी खेली थी
This browser does not support the video element.
वेस्ट इंडीज के सफल कप्तान और बल्लेबाज रहे लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ 1994 में एक पारी में 375 रनों की पारी खेली थी
This browser does not support the video element.
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज रहे हेडन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2003 में 38 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 380 रन बनाए थे
वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज लारा ने 375 के बाद एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए 43 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 400 रन बनाए थे
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच