टेस्ट मैच के 'रनवीर'

अमर उजाला

Mon, 7 June 2021

Image Credit : PTI

जेंटलमैन्स गेम कहे जाने वाले टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं

Image Credit : PTI

आइए जानते हैं कौन हैं वो 10 बल्लेबाज, जिन्होंने एक पारी में बनाए सबसे ज्यादा रन

Image Credit : PTI

10. डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर वार्नर ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 39 चौकों और एक छक्के की मदद से 335 रन बनाए थे

Image Credit : Pic Credit- David Warner

9.वैली हारमंड

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज हारमंड ने साल 1933 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में 336 रन बनाए थे

Image Credit : Pic Credit- ICC

8. हनीफ मोहम्मद

पाकिस्तान के सफल बल्लेबाज रहे मोहम्मद ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक पारी में 337 रनों की शानदार पारी खेली थी

Image Credit : Pic Credit- ICC

This browser does not support the video element.

7. सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के विस्फोटक ओपनर रहे जयसूर्या ने भारत के खिलाफ 1997 में एक पारी में 36 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 340 रन बनाए थे

Video Credit : Instagram- Sanath Jaysurya

6. लियोनर्ड हट्टन

इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज रहे हट्टन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1938 में एक पारी में 364 रन बनाए थे

Image Credit : Pic Credit- Twitter

5. गैरी सोबर्स

वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज रहे सोबर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ 1958 में 365 रनों की नाबाद पारी खेली थी

Image Credit : Pic Credit- ICC

4. महेला जयवर्धने

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज जयवर्धने ने साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 374 रनों की पारी खेली थी

Image Credit : Pic Credit- PTI

This browser does not support the video element.

3. ब्रायन लारा

वेस्ट इंडीज के सफल कप्तान और बल्लेबाज रहे लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ 1994 में एक पारी में 375 रनों की पारी खेली थी

Video Credit : Instagram- Brian Lara

This browser does not support the video element.

2. मैथ्यू हेडन

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज रहे हेडन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2003 में 38 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 380 रन बनाए थे

Video Credit : Instagram- Matthew Hayden

1. ब्रायन लारा

वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज लारा ने 375 के बाद एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए 43 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 400 रन बनाए थे

Image Credit : Instagram- Brian Lara

टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच

PTI
Read Now