अमर उजाला
Fri, 4 August 2023
17 वर्षीय ग्रैंड मास्टर गुकेश डी विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ते हुए भारत के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं
गुकेश पिछले साल अप्रैल में ही टॉप 100 में पहुंचे थे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने भी गुकेश को बधाई दी है
इस महीने के अंत में FIDE रेटिंग जारी करेगा तब विश्वनाथन आनंद 36 वर्षों में पहली बार टॉप रैंक वाले भारतीय नहीं होंगे
आनंद को अपना गुरु मानने वाले गुकेश ने बाकू में FIDE विश्व कप के दूसरे दौर में मिस्ट्राडिन इस्कांद्रोव पर जीत दर्ज की थी
मौजूदा समय में गुकेश की क्लासिक चेस की लाइव रेटिंग 2755.9 है, जबकि विश्वनाथन आनंद की रेटिंग 2754.0 है
गुकेश के लिय यह एक बड़ी उपलब्धि है। इंटरनेशनल चेस फेडरेशन ने एक ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है
गुकेश क्लासिक ओपन श्रेणी में विश्व नंबर नौ पर पहुंच गए है। वहीं आनंद 2754.0 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर खिसक गए
रैंकिंग में तीसरे स्थान पर विदित गुजराती, चौथे स्थान पर पेंतला हरिकृष्णा और पांचवे स्थान पर आर प्रग्नानंदा हैं
विश्वनाथन आनंद 1986 के बाद से केवल दो बार लाइव विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर फिसले है
आनंद और पेंतला हरिकृष्णा के बाद गुकेश दुनिया के शीर्ष 10 में प्रवेश करने वाले तीसरे भारतीय भी हैं
इटली को विश्व कप जिताने वाले गोलकीपर ने आखिरकार लिया संन्यास