प्यार और फिर शादी...लड़कियों को जीवनसाथी बनाने वाली 16 महिला क्रिकेटर्स

अमर उजाला

Thu, 27 February 2025

Image Credit : instagram

दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां समलैंगिक विवाह को मान्यता मिली है

Image Credit : instagram

आपको ऐसे कुछ महिला क्रिकेटरों की कहानी बताते हैं, जिन्होंने अपनी जीवन संगिनी लड़की को बनाया है 

Image Credit : instagram

एलेक्स ब्लैकवेल-लिस्नी आस्क्यू

ऑस्ट्रेलिया की ब्लैकवेल खुद को समलैंगिक बताने वालीं पहली महिला क्रिकेटर हैं, उन्होंने 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड लिस्नी से शादी की थी

Image Credit : instagram

एमी सैटरवेट-लिया ताहूहू

न्यूजीलैंड की दो क्रिकेटर सैटरवेट और ताहूहू काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। 2020 में दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल सके थे, क्योंकि उनके घर में नया मेहमान आने वाला था
Image Credit : instagram

डेन वान निकर्क-मारियाने कैप

जुलाई 2018 में दक्षिण अफ्रीका की पूर्व कप्तान डेन वान निकर्क और फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर मारियाने कैप ने शादी की थी।
Image Credit : instagram

मेगन शट-जेस होलयोक

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट आठ वर्षों तक समलैंगिक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2017 में अपनी गर्लफ्रेंड जेस होलयोक के साथ शादी की
Image Credit : instagram

जेस जोनासेन-सारा वियर्न

जेस जोनासेन और सारा वियर्न पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं

Image Credit : instagram

हेली जेनसन-निकोला हेनकॉक

न्यूजीलैंड की हेली जेनसन ने ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेटर निकोला हेनकॉक से 2019 में शादी की थी। हालांकि, अब यह कपल एक साथ है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि निकोला लिली ग्रेस के साथ फोटो शेयर करती हैं

Image Credit : instagram

नेट सीवर-कैथरीन ब्रंट

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर्स नेट सीवर ने अपनी टीममेट कैथरीन ब्रंट के साथ पिछले साल 29 मई को शादी की
Image Credit : instagram

लॉरेन विनफील्ड हिल-कर्टनी हिल

इंग्लैंड की स्टार क्रिकेटरप लॉरेन विनफील्ड ने मार्च 2020 में पार्टनर और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कर्टनी हिल से शादी की
Image Credit : instagram

लिज पेरी-मैडी ग्रीन

न्यूजीलैंड की क्रिकेटर्स मैडी ग्रीन और लिज पेरी ने अप्रैल 2019 में शादी की थी, ग्रीन अभी भी क्रिकेट खेलती हैं, जबकि पेरी ने संन्यास ले लिया है

Image Credit : instagram

रेचल हेन्स-लिया पॉल्टन

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर रेचेल हेन्स पिछले काफी समय से साथी खिलाड़ी पॉल्टन के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों का एक बेबी भी है

Image Credit : instagram

एमी जोंस-पियेपा क्लीयरी

इंग्लैंड की विकेटकीपर एमी जोंस और ऑस्ट्रेलिया की पेसर पियेपा क्लीयरी की साल 2024 में एंगेजमेंट हुई थी
Image Credit : instagram

एल हैरिस और डेलिसा किमिंस

इन दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने साल 2020 में शादी की थी। इन दोनों चार साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद यह फैसला लिया था

Image Credit : instagram

सारा टेलर और डायना मेन

इन दोनों ने साल 2023 में पैरेंट्स बनने की न्यूज शेयर की थी। हालांकि, दोनों अब साथ हैं या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं है
Image Credit : instagram

डैनी वायट और जॉर्जिया हॉज

इंग्लिश क्रिकेटर डैनी वायट ने 2023 में जॉर्जिया हॉज से शादी की थी। ये कपल अपनी क्यूट फोटोज शेयर करता रहता है
Image Credit : instagram

एलिस विलानी-निकोला जेन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिस विलानी इन दिनों निकोला जेन को डेट कर रही हैं। कपल अपनी रोमांस की फोटोज शेयर करता है

Image Credit : instagram

लिजेल ली-तान्या क्रोन्ये

दक्षिण अफ्रीका की दो क्रिकेटर्स ने सितंबर 2020 में शादी की थी। दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं

Image Credit : instagram

खेल जगत के पांच सितारों को मिलेगा पद्म सम्मान, जानिए

bcci-hi
Read Now