अमर उजाला
Mon, 18 September 2023
टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना से लेकर हॉकी के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश और महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल तक , भारत के कई धाकड़ खिलाड़ी हांगझोउ में एशियाई खेलों से विदा ले सकते हैं
शरत और रोहन 40 पार करने के बाद भी विश्व स्तरीय प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि 35 वर्ष के श्रीजेश अभी भी भारतीय हॉकी की दीवार हैं
अनुभवी पहलवान बजरंग पूनिया, स्क्वाश स्टार दीपिका पल्लीकल, टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना और चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया के लिये भी यह आखिरी एशियाई खेल हैं
41 वर्ष के टेबल टेनिस स्टार शरत कमल अब तक एशियाई खेलों में दो पदक जीत चुके हैं। यह उनका पांचवां और आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है
भारतीय हॉकी की दीवार श्रीजेश एक समय में एक ही टूर्नामेंट पर फोकस कर रहे हैं। यह उनके आखिरी एशियाई खेल हैं
29 वर्ष के पहलवान बजरंग 65 किलोवर्ग में गत चैम्पियन हैं। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पूनिया तीसरी बार एशियाई खेलों में भाग लेंगे
40 वर्ष की सीमा ने पिछले दो सत्रों में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। एशियाई खेल उनके पास पोडियम पर खड़े होने का आखिरी मौका है
एशियन गेम्स के लिए पिज्जा-गोलगप्पे से बनाई दूरी, हनीमून पर भी नहीं गईं