इन भारतीय एथलीट्स के लिए आखिरी हो सकता होंगझोऊ एशियाई खेल

अमर उजाला

Mon, 18 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना से लेकर हॉकी के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश और महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल तक , भारत के कई धाकड़ खिलाड़ी हांगझोउ में एशियाई खेलों से विदा ले सकते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

शरत और रोहन 40 पार करने के बाद भी विश्व स्तरीय प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि 35 वर्ष के श्रीजेश अभी भी भारतीय हॉकी की दीवार हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

अनुभवी पहलवान बजरंग पूनिया, स्क्वाश स्टार दीपिका पल्लीकल, टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना और चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया के लिये भी यह आखिरी एशियाई खेल हैं

Image Credit :
ये सभी कैरियर के आखिरी पड़ाव पर भी पदक के दावेदार हैं। आइए उन एथलीट्स के बारे में जानते हैं जिनके लिए यह आखिरी एशियाई खेल साबित हो सकते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

रोहन बोपन्ना

21 साल पहले एशियाई खेलों में पदार्पण करने वाले बोपन्ना गत चैम्पियन हैं। उन्होंने 2018 में दिविज शरण के साथ खिताब जीता था। वह होंगझोउ में युकी भांबरी के साथ उतर सकते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

शरत कमल

41 वर्ष के टेबल टेनिस स्टार शरत कमल अब तक एशियाई खेलों में दो पदक जीत चुके हैं। यह उनका पांचवां और आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है

Image Credit : सोशल मीडिया

अंकिता रैना

सानिया मिर्जा के बाद एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना इस बार भी पदक की दावेदार हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

पीआर श्रीजेश

भारतीय हॉकी की दीवार श्रीजेश एक समय में एक ही टूर्नामेंट पर फोकस कर रहे हैं। यह उनके आखिरी एशियाई खेल हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

दीपिका पल्लीकल

दो बच्चों की मां दीपिका का यह चौथा और आखिरी एशियाई खेल है। वह एशियाई खेलों में दो एकल और दो टीम पदक जीत चुकी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

बजरंग पूनिया

29 वर्ष के पहलवान बजरंग 65 किलोवर्ग में गत चैम्पियन हैं। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पूनिया तीसरी बार एशियाई खेलों में भाग लेंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

सीमा पूनिया

40 वर्ष की सीमा ने पिछले दो सत्रों में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। एशियाई खेल उनके पास पोडियम पर खड़े होने का आखिरी मौका है

Image Credit : सोशल मीडिया

एशियन गेम्स के लिए पिज्जा-गोलगप्पे से बनाई दूरी, हनीमून पर भी नहीं गईं

Savita Punia/Instagram
Read Now