एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने के 6 मजबूत भारतीय दावेदार

अमर उजाला

Sun, 30 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

इस साल 23 सितंबर से लेकर आठ अक्तूबर तक चीन के हांगझोऊ में एशियन गेम्स खेला जाना है

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय एथलीट्स जोर-शोर से इन खेलों की तैयारी में जुटे हुए हैं, 2018 में इंडोनेशिया में हुए एशियन गेम्स में भारत ने कुल 70 पदक जीते थे

Image Credit : सोशल मीडिया

2018 में भारत ने 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक जीते थे और अंक तालिका में आठवें स्थान पर रहा था

Image Credit : सोशल मीडिया

वहीं, अब इस बार के लिए भी भारतीय एथलीट पूरी तरह तैयार हैं और कमर कस चुके हैं। सभी भारत का तिरंगा लहराने के लिए तैयार हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

आइए उन 6 भारतीय एथलीट्स पर नजर डालते हैं, जिनका एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना लगभग पक्का है

Image Credit : सोशल मीडिया

नीरज चोपड़ा

टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज का हांगझोऊ खेलों में स्वर्ण जीतना लगभग पक्का माना जा रहा है। 2018 एशियन गेम्स में भी उनके नाम स्वर्ण था
Image Credit : सोशल मीडिया

बजरंग पूनिया

बजरंग ने 2018 एशियन गेम्स में 65 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी उनसे यही उम्मीद की जा रही है
Image Credit : सोशल मीडिया

विनेश फोगाट

विनेश ने 2018 एशियन गेम्स में 50 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी इस दिग्गज महिला पहलवान से स्वर्ण पदक की ही उम्मीदें हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

अचंता शरथ कमल

इस दिग्गज टेबल टेनिस प्लेयर ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण जीते थे। अब एशियन गेम्स में उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही है
Image Credit : सोशल मीडिया

निकहत जरीन

महिला बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन से भी इस बार काफी उम्मीदें हैं। वह भी भारत को स्वर्ण पदक दिला सकती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

मीराबाई चानू

भारत की इस स्टार वेटलिफ्टर ने 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में भी स्वर्ण अपने नाम किया था। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक में भी पदक जीतीं। फिर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया। अब वह हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सबसे ज्यादा ग्रैंड-स्लैम जीतने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी

सोशल मीडिया
Read Now