अमर उजाला
Sun, 30 July 2023
इस साल 23 सितंबर से लेकर आठ अक्तूबर तक चीन के हांगझोऊ में एशियन गेम्स खेला जाना है
भारतीय एथलीट्स जोर-शोर से इन खेलों की तैयारी में जुटे हुए हैं, 2018 में इंडोनेशिया में हुए एशियन गेम्स में भारत ने कुल 70 पदक जीते थे
2018 में भारत ने 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक जीते थे और अंक तालिका में आठवें स्थान पर रहा था
वहीं, अब इस बार के लिए भी भारतीय एथलीट पूरी तरह तैयार हैं और कमर कस चुके हैं। सभी भारत का तिरंगा लहराने के लिए तैयार हैं
आइए उन 6 भारतीय एथलीट्स पर नजर डालते हैं, जिनका एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना लगभग पक्का है
विनेश ने 2018 एशियन गेम्स में 50 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी इस दिग्गज महिला पहलवान से स्वर्ण पदक की ही उम्मीदें हैं
महिला बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन से भी इस बार काफी उम्मीदें हैं। वह भी भारत को स्वर्ण पदक दिला सकती हैं
भारत की इस स्टार वेटलिफ्टर ने 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में भी स्वर्ण अपने नाम किया था। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक में भी पदक जीतीं। फिर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया। अब वह हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं
सबसे ज्यादा ग्रैंड-स्लैम जीतने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी