अमर उजाला
Fri, 17 January 2025
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया और अन्य केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे
अन्नू रानी को अर्जुन पुरस्कार दिया गया
मुक्केबाज स्वीटी को अर्जुन पुरस्कार दिया गया
महिला शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया
सुखजीत सिंह पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा थे और उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया
पैरा एथलीट नवदीप ने पेरिस पैरालंपिक में प्रभावित किया था और पदक जीतने में सफल रहे थे। उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया
निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया
भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर के साथ मिलकर मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया
खेल रत्न से सम्मानित होने के बाद गदगद हुईं मनु भाकर, जताया आभार