IPL 2024: 'RCB को बेच दो...', भारतीय टेनिस स्टार की BCCI से अपील

अमर उजाला

Tue, 16 April 2024

Image Credit : Social Media/PTI

सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 262 रन बना सकी

Image Credit : IPL

RCB को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी  लगातार पांचवीं और कुल मिलाकर छठी हार थी। आरसीबी के लिए प्लेऑफ का समीकरण बेहद मुश्किल होता जा रहा है  

Image Credit : IPL

टीम फिलहाल 10वें स्थान पर है। आरसीबी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए उनके फैंस भी काफी नाराज हैं

Image Credit : IPL

आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के साथ उन तीन टीमों में से एक है जो 2008 से आईपीएल खेल रही है, लेकिन अभी तक टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है।

Image Credit : IPL

आरसीबी के एक और खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टेनिस महान महेश भूपति ने एक्स पर एक पोस्ट किया और वह काफी नाखुश दिखे

Image Credit : Social Media/PTI

उन्होंने कहा, 'इस खेल, आईपीएल, फैंस और खिलाड़ियों के की भलाई के लिए मुझे लगता है कि बीसीसीआई को आरसीबी को नए मालिक को बेचने की जरूरत है

Image Credit : Social Media/PTI

भूपति ने लिखा- नई फ्रेंचाइजी वो हो, जो इस टीम की देखभाल करेगा जिस तरह से अन्य टीमों ने किया है।

Image Credit : Social Media/PTI

भूपति से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी आरसीबी टीम की आलोचना की थी 

Image Credit : instagram

उन्होंने कहा, 'मुझे यह तथ्य पसंद है कि आरसीबी कभी नहीं जीत पाई है, इससे साबित होता है कि टीम खेल केवल व्यक्तिगत खिलाड़ियों के बारे में नहीं है

Image Credit : IPL/BCCI

वॉन ने कहा- आप सभी सबसे बड़े व्यक्तिगत नामों को खरीद सकते हैं और उन्हें एक टीम में डाल सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप टूर्नामेंट जीतने जा रहे हैं और यह आरसीबी में साबित हुआ है

Image Credit : IPL

आरसीबी में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ जैसे खिलाड़ी शामिल रहे हैं, लेकिन यह टीम कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाई

Image Credit : IPL/BCCI/PCB/Social Media

IPL में सबसे ज्यादा बार बोल्ड होने वाले खिलाड़ी, जानें कोहली किस स्थान पर

IPL/BCCI/PCB/Social Media
Read Now