अमर उजाला
Sat, 29 July 2023
पीएसजी को छोड़कर अमेरिकन फुटबॉल क्लब इंटर मियामी को जॉइन करने वाले मेसी ने पिछले कुछ दिनों में कुछ शानदार गोल किए हैं
क्रूज अजूल के खिलाफ लीग कप में मेसी ने इंटर मियामी के लिए डेब्यू किया और गोल कर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई थी
इसके बाद अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ भी मेसी ने दो गोल दागे थे और अपनी टीम को 4-0 की जीत दिलाई
हालांकि, इन गोल से ज्यादा मेसी के सेलिब्रेशन स्टाइल की चर्चा हो रही है, उन्होंने अपने हाथों से कोई साइन बनाया था
मेसी ने पत्नी एंटोनेला और तीनों बच्चे की तरफ देखते हुए यह जश्न मनाया था, जिससे फैंस हैरानी में पड़ गए थे
इससे पहले कभी फैंस ने मेसी को इस स्टाइल में जश्न मनाते नहीं देखा था, कुछ फैंस पिछले काफी समय से इस सेलिब्रेशन स्टाइल को डिकोड करने में लगे हैं
हालांकि, अब लगता है कि मेसी के परिवार को इस नए सेलिब्रेशन स्टाइल के बारे में पता है, पत्नी एंटोनेला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर इसका मतलब बताया है
एंटोनेला ने मेसी के नए सेलिब्रेशन स्टाइल की तस्वीर लगाकर नीचे में मार्वेल कॉमिक्स के सुपरहीरो थॉर के हथौड़े की इमोजी लगाई है
दरअसल, फिल्म के दौरान थॉर इसी तरह से हाथ करने पर अपने हथौड़े को हासिल करते हैं, ठीक उसी तरह मेसी ने भी किया था
मेसी का बड़ा बेटा टियागो मार्वेल फिल्मों का फैन है और थॉर उनका पसंदीदा सुपरहीरो है, तो ऐसे में मेसी ने एसगार्डियन सुपरहीरो को एक तरह से ट्रिब्यूट दिया
मेसी के मेजर लीग सॉकर की टीम में जाने से उन्हें काफी मुनाफा होने वाला है, स्पॉन्सर्स से मेसी के साथ इंटर मियामी की भी खूब कमाई होगी
एपल और मेजर लीग सॉकर ने एक डील साइन किया है, जिसके तहत एपल अगले 10 वर्षों तक इस लीग के मैचों को लाइव स्ट्रीम करेगा
इसके बाद एपल ने मेजर लीग सॉकर को करीब 250 मिलियन डॉलर प्रति सीजन के हिसाब से रकम दिए हैं
इतना ही नहीं मेजर लीग सॉकर और एपल ने उन्हें होने वाले प्रॉफिट और नए सब्सक्राइबर से मेसी को भी शेयर देने का फैसला लिया है
एपल टीवी ने चार एपिसोड की डॉक्यूमेंटरी सीरीज भी रिलीज की है, जिसमें उनके फीफा वर्ल्ड कप के मैचों को दिखाया गया है
इतना ही नहीं एडिडास, जो मेजर लीग सॉकर का मेजर स्पॉन्सर और मेसी का भी स्पॉन्सर है, उसने भी होने वाले प्रॉफिट से मेसी को शेयर देने का फैसला लिया है
लियोनल मेसी का अनोखा शतक