अमर उजाला
Wed, 22 November 2023
रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में उस वक्त स्थिति खराब हो गई जब विश्व कप क्वालिफायर मैच में ब्राजील और अर्जेंटीना के फैंस भिड़ गए
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूसे चले और कई फैंस के घायल होने की भी खबर है
फैंस के बीच झड़प के कारण ब्राजील बनाम अर्जेंटीना फीफा विश्व कप क्वालिफायर मैच के शुरू होने में 30 मिनट की देरी हुई
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे शुरू होने वाला था, लेकिन फैंस के बीच लड़ाई के बाद इसे रोक दिया गया
This browser does not support the video element.
This browser does not support the video element.
स्थानीय पुलिस को मैदान के एक छोर पर अर्जेंटीना के फैंस पर लाठियों से पीटते हुए देखा गया। रियो डी जेनेरियो पुलिस का यह व्यवहार लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना के बाकी खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया
मेसी ने मैच रेफरी को उस दृश्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह यह मैच नहीं खेलेंगे और टीम के बाकी साथियों के साथ पिच से बाहर जाने का फैसला लिया
मेसी ने अपने साथियों के साथ पिच से बाहर निकलते हुए कहा, 'हम नहीं खेल रहे हैं, हम जा रहे हैं। वहीं, गोलकीपर मार्टिनेज ने तो फैंस पर चढ़कर फैंस को पीट रहे पुलिस वालों को पकड़ने की कोशिश भी की
अर्जेंटीना ने इस मैच को 1-0 से अपने नाम किया और अपने फैंस को खुशी दी। 63वें मिनट में निकोलस ओटामेंडी के हेडर से अर्जेंटीना ने बढ़त हासिल की
धनश्री से अंबानी परिवार तक, भारत में किस-किस से मिले बेकहम