SAFF CUP: जानें चैंपियन भारत को मिले कितने रुपये और किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड

अमर उजाला

Wed, 5 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय टीम ने  सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

Image Credit : सोशल मीडिया

टीम इंडिया ने नौवीं बार यह खिताब अपने नाम किया, इससे पहले भारत 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में चैंपियन बना था

Image Credit : सोशल मीडिया

टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास में भारत नौ बार चैंपियन बना है और चार बार वह उप विजेता रहा

Image Credit : सोशल मीडिया

अवॉर्ड सेरेमनी में विजेता भारत और उपविजेता कुवैत को अवॉर्ड भी दिए गए, साथ ही इंडिविजुअल अवॉर्ड्स भी दिए गए

Image Credit : सोशल मीडिया
उपविजेता कुवैत के हर एक खिलाड़ी को मेडल और टीम को पुरस्कार के तौर पर 25000 यूएस डॉलर यानी 20.50 लाख रुपये मिले
Image Credit : सोशल मीडिया

वहीं, भारतीय टीम के हर एक खिलाड़ी को मेडल और टीम को पुरस्कार के तौर पर 50000 यूएस डॉलर यानी 41.01 लाख रुपये मिले

Image Credit : सोशल मीडिया

वहीं, फेयर प्ले का अवॉर्ड नेपाल को मिला, यानी इस टीम और उसके खिलाड़ियों का ऑन फील्ड व्यवहार सबसे अच्छा रहा

Image Credit : सोशल मीडिया

इंडिविजुअल परफॉर्मेंस की बात करें तो बेस्ट गोलकीपर का अवॉर्ड बांग्लादेश के अनीसुर रहमान जिको को मिला

Image Credit : सोशल मीडिया

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने का अवॉर्ड भारत के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री को मिला, उन्होंने छह गोल दागे

Image Credit : सोशल मीडिया

टूर्नामेंट के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड भी सुनील छेत्री को मिला, उन्होंने न सिर्फ गोल किए बल्कि असिस्ट भी किया यानी अपने खिलाड़ियों को गोल करने में मदद की

Image Credit : सोशल मीडिया

मेसी और एंटोनेला की लव स्टोरी है बेहद खास

सोशल मीडिया
Read Now