अमर उजाला
Tue, 12 September 2023
किसी भी खेल में खिलाड़ियों के मौजूदा फॉर्म और फिटनेस को देखकर ही उसे टीम में चुना जाता है, लेकिन भारतीय फुटबॉल में कुछ अलग ही खेल चल रहा है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक ने पिछले साल टीम सेलेक्शन के लिए ज्योतिषी का सहारा लिया
इगोर स्टिमैक ने खिलाड़ियों के ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से उन्हें टीम में जगह दी, ऐसा इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है
इसके लिए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की तरफ से बकायदा मोटी फीस चुकाई गई थी
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप क्वालिफायर मैच से पहले स्टिमैक ने ज्योतिषी को एक लिस्ट भेजी थी
इस लिस्ट में 11 संभावितों के नाम थे। चोट से जूझ रही भारतीय फुटबॉल टीम के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीतना जरूरी था
लिस्ट मिलने के बाद उस ज्योतिषी ने सभी खिलाड़ियों के नाम के आगे अपने कमेंट के साथ जवाब भेज दिया था
जब भारतीय फुटबॉल टीम घोषित की गई, तो ज्योतिषी की रिपोर्ट के आधार पर उस टीम में उन दो बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली थी, जिनके सितारे गर्दिश में चल रहे थे
2022 में भारतीय फुटबॉल टीम के कोच स्टिमैक और उस ज्योतिषी के बीच कथित तौर पर करीब 100 संदेशों का आदान-प्रदान हुआ था
इस रिपोर्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्टिमैक ने टीम फाइनल करने से पहले ज्योतिषी का सहारा लिया और सब्सिट्यूट खिलाड़ियों को लेकर रणनीति भी साझा की
रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए उस ज्योतिषी को 12 से 15 लाख रुपये का भुगतान किया गया था, भारतीय फुटबॉल टीम एशिया कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है
स्पैनिश महिला फुटबॉल प्लेयर को किस करने वाले अधिकारी का इस्तीफा