अमर उजाला
Thu, 22 June 2023
दक्षिण एशिया के प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट सैफ चैंपियनशिप की शुरुआत बुधवार (21 जून) को हुई
बुधवार को भारत ने बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से करारी शिकस्त दी
मैच में तीन गोल (10वें, 16वें, 73वें मिनट) कप्तान सुनील छेत्री ने दागे, वहीं एक गोल उदंता सिंह ने 81वें मिनट में किया
इस मैच में जमकर बवाल भी हुआ, पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय कोच इगोर स्टिमैक से भिड़ गए
दरअसल, भारतीय कोच के पास जब गेंद गई तो वह उसे पाकिस्तानी खिलाड़ी से दूर कर रहे थे। इतने में पाकिस्तान के अब्दुल्ला इकबाल आपा खो बैठे और स्टिमैक से बहस करने लगे
देखते-देखते कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने स्टिमैक को घेर लिया। इतना ही नहीं खिलाड़ियों के पाकिस्तान के मुख्य कोच शहजाद अनवर भी भारतीय कोच से बहस करने लगे
रेफरी ने कड़ा फैसले लेते हुए भारतीय कोच स्टिमैक को रेड कार्ड दिखा दिया और उन्हें मैच से बाहर कर दिया
स्टिमैक पाकिस्तानी टीम को थ्रो देने के फैसले से निराश थे। उन्हें लगा कि राइट बैक प्रीतम कोटाल फाउल हुए थे
This browser does not support the video element.
स्टिमैक के साथ-साथ पाकिस्तान कोच को भी दंडित किया गया। उन्हें यलो कार्ड दिखाया गया। यह उनके लिए आखिरी चेतावनी थी
डेविड बेखम की टीम इंटर मियामी में शामिल होंगे लियोनल मेसी?