अमर उजाला
Sat, 12 August 2023
प्रीमियर लीग खिताब को डिफेंड करने उतरी मैनचेस्टर सिटी टीम ने शुक्रवार को इस टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की
मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले एफसी पर 3-0 से जीत दर्ज की। स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड ने इस सीजन की शुरुआत ठीक वहीं से की, जहां से उन्होंने पिछले सीजन लीग छोड़ी थी
हालैंड, 36 गोल के साथ पिछले सीजन में प्रीमियर लीग के टॉप गोल-स्कोरर रहे थे। उन्होंने टर्फ मूर में बर्नले के खिलाफ पहले हाफ में दो गोल दागे
ब्रेक के दौरान जब खिलाड़ी अपने ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे तो मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला को हालैंड पर किसी बात के लिए गुस्सा होते हुए देखा गया
This browser does not support the video element.
मैनचेस्टर सिटी के बॉस ने कैमरे को भी धक्का दे दिया, जिससे इस घटना पर पास से नजर रखने की कोशिश की जा रही थी
मैच के दौरान पहले हाफ में सिटी के स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन चोटिल हो गए। वह हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं और कई हफ्तों के लिए बाहर हो सकते हैं
बेल्जियम के इस खिलाड़ी को दो महीने पहले इंटर मिलान पर सिटी की चैंपियंस लीग फाइनल की जीत में हैमस्ट्रिंग चोट का सामना करना पड़ा था
हालांकि, ब्रुइन की चोट के बावजूद गत चैंपियन मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। हालैंड के अलावा रॉड्री ने भी एक गोल किया
मैच के बाद हालैंड ने पूरी घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा- मैं बर्नार्डो सिल्वा से नाराज था, क्योंकि उन्होंने मुझे बॉल पास नहीं किया
हालैंड ने कहा- लेकिन बाद में गार्डियोला ने बताया कि क्यों सिल्वा ने मुझे गेंद नहीं दी और उनकी बातों से मैं सहमत हूं। यह खेल को लेकर जुनून है, जो कि अच्छा है। वह बातें मुंह पर बोलते हैं। मुझे यह पसंद है
वहीं, गार्डियोला ने कहा- हालैंड को हमेशा बॉल चाहिए। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और मौका मिलने पर गोल करते हैं
गार्डियोला ने कहा- लेकिन जब मैच में दो-तीन मिनट का समय बचा हो और कोवाचिच-रॉड्री ने बॉल पजेशन गंवाई हो, उस स्थिति में हालैंड गेंद चाहते थे, लेकिन बर्नार्डो ने उन्हें पास न देकर सही किया
Video: थॉर और ब्लैक पैंथर के बाद स्पाइडर मैन बने मेसी