रियल मैड्रिड से खेलेंगे किलियन एम्बाप्पे? PSG ने किया बाहर

अमर उजाला

Sat, 22 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

फ्रांस के स्टार फुटबॉलर और कप्तान किलियन एम्बाप्पे क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) छोड़ सकते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

पीएसजी ने जापान और दक्षिण कोरिया के प्री-सीजन दौरे के लिए किलियन एम्बाप्पे को अपनी टीम से बाहर कर दिया है

Image Credit : सोशल मीडिया

इससे एम्बाप्पे के इस क्लब में भविष्य पर और संदेह पैदा हो गया है, हालांकि, उन्होंने बाहर करने का कोई कारण नहीं बताया है

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, पिछले कुछ महीनों से मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि 24 वर्षीय एमबीप्पे ने नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से इनकार कर रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

इससे उन अटकलों को बल मिला है कि वह अगले सीजन से पहले रियल मैड्रिड में शामिल हो सकते हैं और पीएसजी छोड़ सकते हैं 

Image Credit : सोशल मीडिया

एम्बाप्पे ने मई में घोषणा की थी कि वह अपने पीएसजी कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं, जो अगले साल समाप्त हो रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, उन्होंने संकेत दिए थे कि वह अंतिम सीजन के लिए क्लब में बने रहना चाहते हैं। एम्बाप्पे ने कहा था- मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने में एक साल बाकी है और मैं एक साल खेलना चाहता हूं

Image Credit : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एम्बाप्पे ने क्लब छोड़ने का पूरा मन बना लिया है और वह अगले साल फ्री एजेंट बनकर क्रिस्टियानो के पूर्व क्लब रियल मैड्रिड में जाना चाहते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, पीएसजी के मालिक ने ऐसा करने से मना किया था, उन्होंने कहा था- हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मुफ्त में नहीं जाने दे सकते

Image Credit : सोशल मीडिया

एम्बाप्पे ने पीएसजी के लिए 260 मैचों में 212 गोल किए हैं और क्लब के ऑलटाइम टॉप स्कोरर हैं 

Image Credit : सोशल मीडिया

वह क्लब फुटबॉल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हुए हैं। 2017 में वह मोनाको से पीएसजी आए थे। 2018 में पीएसजी के साथ उनकी 180 मिलियन यूरो की डील हुई

Image Credit : सोशल मीडिया

जापान और कोरिया के लिए उड़ान भरने वाली 29-खिलाड़ियों वाली पीएसजी टीम में एम्बाप्पे के छोटे भाई, 16 वर्षीय एथन एम्बाप्पे और ब्राजीलियाई नेमार शामिल हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएसजी ने एम्बाप्पे को पत्र लिखकर अल्टीमेटम दिया है, उन्होंने कहा है- या तो वह कॉन्ट्रैक्ट साइन करें या फिर हमें बताएं कि वह क्लब छोड़ना चाहते हैं ताकि हम उनके लिए सही डील कर सकें

Image Credit : सोशल मीडिया

महिला फीफा विश्व कप में बवाल, न्यूजीलैंड टीम के होटल में लगी आग

सोशल मीडिया
Read Now