स्पैनिश महिला फुटबॉल प्लेयर को किस करने वाले अधिकारी का इस्तीफा

अमर उजाला

Mon, 11 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

महिला विश्व कप में स्पेन की जीत को धूमिल करने वाले किस स्कैंडल के बाद निलंबित स्पेनिश फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष लुइस रुबियल्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 20 अगस्त को हुए महिला फीफा विश्व कप के फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद रुबियल्स ने पुरस्कार समारोह के दौरान स्टार खिलाड़ी जेनी हर्मोसो को उनकी सहमति के बिना होठों पर चूमा था

Image Credit : सोशल मीडिया

स्पेन की महिला फुटबॉल टीम ने इसका विरोध किया था और कहा था कि जब तक रुबियल्स पद पर हैं, वह नहीं खेलेंगी

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा ने स्पेनिश फेडरेशन के अध्यक्ष लुइस रुबियल्स को 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया था

Image Credit : सोशल मीडिया

फीफा की अनुशासन समिति ने मामले की जांच का जिम्मा उठाया था और रुबियल्स को किसी भी प्रकार की महासंघ गतिविधियों में भाग नहीं लेने को कहा गया था

Image Credit : सोशल मीडिया

अब रुबियल्स ने इस्तीफा दे दिया है और खुद को स्पेन फुटबॉल और फीफा से हमेशा के लिए अलग कर लिया है

Image Credit : सोशल मीडिया

महिला खिलाड़ी को किस करने वाले अधिकारी पर बैन

सोशल मीडिया
Read Now