अमर उजाला
Thu, 6 June 2024
सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। गुरुवार को कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालिफायर मैच उनका आखिरी मैच रहा। भारत ने कुवैत से 0-0 से ड्रॉ खेला
छेत्री इस मैच के बाद भावुक हो गए और मैदान में लैप ऑफ ऑनर लेने के दौरान रोने लगे। भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया
सुनील छेत्री की पत्नी का नाम सोनम भट्टाचार्य है और दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। सोनम और छेत्री के माता-पिता मैच के दौरान मौजूद रहे
सुनील छेत्री ने 4 दिसंबर, 2017 को गर्लफ्रेंड सोनम भट्टाचार्य से शादी की थी
सोनम भारत के पूर्व फुटबॉल प्लेयर और मोहन बागान के कोच सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं
सुनील बताते हैं कि जब वह 18 साल के थे तो सोनम 15 साल की थी और अक्सर अपने पिता से मेरे बारे में पूछा करती थी
सुनील बताते हैं कि सोनम ने अपने पिता से मेरा नंबर चुराया और मुझे मैसेज किया- हैलो, मेरा नाम सोनम है और मैं आपकी बड़ी फैन हूं, मैं आपसे मिलना चाहती हूं
सुनील बताते हैं कि मुझे नहीं पता था कि वह लड़की कौन है, इसलिए मैं मिलने चला गया
भारतीय कप्तान ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार सोनम से मुलाकात की तो उन्हें लगा कि यह तो बच्ची है, छेत्री ने सोनम से कहा कि जाओ पढ़ाई करो। हालांकि, दोनों एकदूसरे को मैसेज करने से खुद को नहीं रोक पाए
एक बार जब सोनम ने कॉल किया तो छेत्री ने उन्हें डांट दिया था और कहा था कि अगर कोच को पता चला तो उनका करियर बरबाद हो जाएगा, इसके बाद सोनम ने माफी मांगी थी
इस घटना के बाद कई महीनों तक वह सोनम को अपने दिमाग से नहीं निकाल सके और दोनों ने फिर से बातचीत शुरू कर दी, उन्होंने किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी
सुनील बताते हैं कि उन्हें ट्रेवल करना होता था, इसलिए वह दोनों एक साल में दो या तीन बार मिल पाते थे
दोनों किस तरह छिप-छिप कर मिलते थे, इसका एक दिलचस्प किस्सा भी है। सुनील सोनम से सिनेमा हॉल में मिलते थे, वह दो टिकट खरीदते थे और उसमें से एक टिकट काउंटर पर छोड़ देते थे, 10 मिनट बाद सोनम आती थीं
धीरे-धीरे उनका रिश्ता और मजबूत होता चला गया, सुनील बताते हैं- जैसे-जैसे मैं अपने करियर में आगे बढ़ा, वह हमेशा मेरे साथ रहीं और मेरी मजबूती बनी रहीं। हम एक साथ बड़े हुए और इस दौरान प्यार हो गया
सुनील बताते हैं उन्होंने काफी डर के बाद मोहन बगान में अपने कोच सुब्रत से सोनम का हाथ मांगने की हिम्मत जुटाई थी, सुनील सुब्रत के घर गए और कहा- सर मैं अपकी बेटी से प्यार करता हूं। इस पर सुब्रत ने कहा- हां, हां ठीक है। इसके बाद वह बाथरूम गए और बाहर निकलकर शादी के लिए हां कह दी
सुनील छेत्री और सोनम ने 13 वर्षों तक डेट किया, भारतीय कप्तान का कहना है कि अब सोनम के बिना जिंदगी जीने का सोच भी नहीं सकते। सोनम बुरे से लेकर अच्छे वक्त तक, हर उस पल में छेत्री के साथ रही हैं
सुनील छेत्री बताते हैं जब मैं कोई नहीं था और मेरे पास पैसे नहीं थे, सोनम वहां थी। जब मेरी पहली जीत थी और यहां तक कि मेरी पहली हार भी थी, वह वहां थी। जब मैं कप्तान बना, वह वहां थीं। आज तक वह खुद को मेरी 'सबसे बड़ी फैन' कहती हैं
इस फुटबॉलर के साथ दिखीं उर्वशी रौतेला, देखें फोटो