अमर उजाला
Wed, 2 August 2023
सुनील छेत्री, संदेश झिंगन और गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू को एशियाई खेलों के लिए भारत की 22 सदस्यीय फुटबॉल टीम में शामिल किया गया
चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों में टीम राष्ट्रीय टीम के मुख्य केच इगोर स्टिमेक के मार्गदर्शन में खेलेगी
भारतीय टीम को एशियाई खेलों के आयोजकों और एशियाई ओलंपिक परिषद से मंजूरी मिल गई है
हांगझोऊ खेलों में भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम की भागीदारी पहले संदेह में थी क्योंकि शीर्ष एशिया में शीर्ष आठ में शामिल टीम को ही खेलों के लिए भेजा जाता है
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अपील के बाद हालांकि मंत्रालय ने बाद में पात्रता नियमों में ढील देखकर दोनों टीम को स्वीकृति दे दी
एशियाई खेलों में फुटबॉल में अंडर-23 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, लेकिन इस साल 24 साल के खिलाड़ियों को भी खेलने की स्वीकृति दी है
खेलों के आयोजन में एक साल के विलंब के कारण यह फैसला लिया गया। टीम में तीन वरिष्ठ खिलाड़ी हो सकते हैं
भारतीय फुटबॉल टीम 2018 में जकार्ता खेलों से बाहर रहने के बाद एशियाई खेलों में वापसी कर रही है
टीम इंडिया मेजबान चीन, बांग्लादेश और म्यामांर के साथ ग्रुप ए में है। 23 टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है
भारतीय टीम:
भारतीय फुटबॉल टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में है, टीम ने हाल ही में इंटरकॉन्टिनेंटल कप और सैफ कप जीता है
हिजाब पहनकर मेजर टूर्नामेंट खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं बेनजिना