अमर उजाला
Tue, 1 August 2023
मोरक्को की डिफेंडर नोहेला बेनजिना ने महिला फुटबॉल विश्व कप में इतिहास रच दिया है
दक्षिण कोरिया के खिलाफ जब वह मैदान पर उतरीं तो वह हिजाब पहनकर सीनियर स्तर के वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने वाली पहली महिला फुटबॉलर बन गईं
फीफा ने धर्म के कारण मैचों में सिर ढककर खेलने के अपने प्रतिबंध को 2014 में हटा दिया था
बेनजिना मोरक्को की शीर्ष महिला फुटबॉल लीग में एसोसिएशन स्पोर्ट्स ऑफ फोर्सेस आर्म्ड रॉयल की ओर से पेशेवर क्लब के लिए फुटबॉल खेलती हैं
बेनजिना से कई मुस्लिम लड़कियां प्रेरणा लेंगी और इस खेल को अपनाएंगी। हालांकि इस मैच में मोरक्को ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हरा दिया
इब्तिसाम जरादी ने मोरक्को की तरफ से विश्व कप में पहला गोल किया जो आखिर में उनकी टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ
जरादी ने छठे मिनट में ही गोल किया था और टीम ने इसके बाद दक्षिण कोरिया को वापसी करने नहीं दी
इस जीत के साथ मोरक्को ने नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। उसे पहले मैच में जर्मनी से 0-6 से हार मिली थी
रोनाल्डो ने कैमरामैन पर पानी की बोतल फेंकी, उसे दूर जाने कहा, VIDEO