अमर उजाला
Sat, 22 July 2023
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सह-मेजबानी में महिला फीफा विश्व कप खेला जा रहा है
हालांकि, शनिवार को टूर्नामेंट एक बड़ा हादसा टल गया, जब न्यूजीलैंड की टीम के होटल में आग लग गई
न्यूजीलैंड की टीम ने ऑकलैंड के होटल को अपना स्थाई बेस बनाया हुआ है, उसी होटल में शनिवार को आग लग गई
आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है, फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया की होटल में आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया है
होटल स्टाफ ने बताया की होटल की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी, लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया
न्यूजीलैंड फुटबॉल ने बताया कि उनके खिलाड़ी और स्टाफ सुरक्षित हैं और अच्छे स्वास्थ्य में हैं
इंटर मियामी में शामिल हुए लियोनल मेसी, बेखम परिवार में खुशियों की लहर, VIDEO