पुर्तगाल के चैंपियन बनने पर रोनाल्डो की आंखों में छलके खुशी के आंसू

अमर उजाला

Mon, 9 June 2025

Image Credit : ANI/Instagram

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो नेशंस लीग के फाइनल में स्पेन के खिलाफ जीत के बाद अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए

Image Credit : ANI

फाइनल में पुर्तगाल के गोलकीपर डिएगो कोस्टा ने जैसे ही अल्वारो मोराटा की चौथी पेनल्टी बचाई और फिर रुबेन नेवेस ने अपनी टीम की पांचवीं पेनल्टी को गोल में बदलकर जीत सुनिश्चित की, रोनाल्डो मैदान पर बैठकर ही रोने लगे

Image Credit : ANI/Instagram

टीम की जीत तय होते ही रोनाल्डो की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि देश के लिए ट्रॉफी जीतने से बड़ा कुछ भी नहीं।

Image Credit : ANI/Instagram

पुर्तगाल के इस 40 साल के कप्तान ने कहा, 'मैंने अपने क्लबों के साथ कई खिताब जीते हैं, लेकिन पुर्तगाल के लिए जीतने से बड़ा कुछ नहीं है।'

Image Credit : ANI/Instagram

रोनाल्डो ने इस प्रतियोगिता में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। रविवार को खेले गए फाइनल में उन्होंने मैच के 61वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर किया जिससे यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में खिंचा।

Image Credit : ANI

पुर्तगाल ने पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत दर्ज की। रोनाल्डो के लिए यह एक और खिताब, अंतरराष्ट्रीय गोल के रिकॉर्ड में सुधार में सुधार से कहीं बढ़ कर था।

Image Credit : ANI

वह मैच से पहले वार्म अप के लिए मैदान में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी थे। पुर्तगाल के समर्थकों ने जोर से शोर मचाकर उनका स्वागत किया। स्टेडियम में ज्यादातर समर्थकों ने उनके नाम की जर्सी पहन रखी थी।  

Image Credit : ANI

उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में निर्णायक गोल कर जर्मनी के खिलाफ पुर्तगाल को 25 साल में पहली जीत दिलाई थी। उन्होंने इसके बाद फाइनल में भी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का रिकॉर्ड 138वां गोल कर प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया।

Image Credit : ANI

देश के लिए 221वां मैच खेल रहे रोनाल्डो के 61वें मिनट में किये गये गोल से पहले स्पेन की टीम 2-1 से आगे थी। वह हालांकि थकान के हावी होने के बाद मैच के 88वें मिनट में मैदान से बाहर चले गये।

Image Credit : ANI

रोनाल्डो ने कहा कि वह इस मुकाबले में चोट के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा, 'मैंने वार्मअप के दौरान ही चोट को महसूस कर लिया था। मैं इस चोट को पिछले समय से यह महसूस कर रहा था। राष्ट्रीय टीम के लिए अगर मुझे अपना पैर तोड़ना पड़ता तो भी मैं संकोच नहीं करता।'

Image Credit : ANI/Instagram

रोनाल्डो ने कहा, 'यह इस ट्रॉफी के लिए था, मुझे खेलना था और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।' उन्होंने कहा, 'मैं कई देशों में रहा हूं, मैंने कई क्लबों के लिए खेला है, लेकिन जब बात पुर्तगाल की आती है, तो यह हमेशा एक खास एहसास होता है।'

Image Credit : ANI

क्या फीफा विश्व कप 2026 में खेलेंगे लियोनल मेसी? कोच स्कोलोनी ने दिया बड़ा अपडेट

ANI
Read Now