अमर उजाला
Mon, 18 September 2023
भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) और क्लबों की एशियाई खेलों के लिए अपने खिलाड़ियों को रिलीज नहीं करने के लिए रविवार को कड़ी आलोचना की
स्टिमैक ने टीम के चीन के हांगझोऊ रवानगी से पहले किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसके पर्याप्त संकेत दिए कि एशियाई खेलों में मजबूत टीम ले जाने की उनकी और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की योजनाओं पर किसने पानी फेरा
स्टिमैक ने कहा कि अगर मुझे पता होता कि कुछ तत्व हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ संभावित टीम को ले जाने से रोकेंगे तो फिर मैं आई लीग से सभी खिलाड़ियों का चयन करता
स्टिमैक ने कहा उनके साथ दो महीने तक अभ्यास करने का आग्रह करता और एशियाई खेलों के लिए तैयारी करने को कहता
ऐसे में आनन-फानन में टीम तैयार की गई। स्टिमक ने बताया कि टीम को एक भी अभ्यास सत्र के बिना मंगलवार को चीन के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना होगा
फीफा के बेस्ट फुटबॉलर के लिए मेसी-हालंद में जंग, रोनाल्डो लिस्ट में नहीं