अमर उजाला
Wed, 29 March 2023
विश्व विजेता अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में कोरासाओ को 7-0 से रौंद दिया
मैच में कप्तान लियोनल मेसी ने तीन गोल दागे, उनके अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 100 गोल पूरे हुए
मेसी 100 गोल पूरे करने वाले तीसरे फुटबॉलर हैं, उनके 174 मुकाबलों में 102 गोल हो गए हैं
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं
रोनाल्डो ने 198 मैचों में 122 गोल दागे हैं, दूसरे स्थान पर ईरान के अली दाएई (109) हैं
मेसी ने 100 गोल पूरे करते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली
मेसी विश्व कप जीतने के साथ-साथ 100 गोल पूरे करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉल हैं
रोनाल्डो और अली दाएई ने 100 से ज्यादा गोल दागे हैं, लेकिन दोनों विश्व कप नहीं जीत सके हैं
मेसी ने 37 मिनट में ही हैट्रिक पूरी कर ली, उन्होंने 20वें, 33वें और 37वें मिनट में गोल किया
मेसी के करियर की यह 57वीं हैट्रिक है, अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए नौवीं बार उन्होंने हैट्रिक गोल किया
इंस्टाग्राम पर किस फुटबॉलर के हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स?