रोनाल्डो ने कैमरामैन पर पानी की बोतल फेंकी, उसे दूर जाने कहा, VIDEO

अमर उजाला

Sun, 30 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

सुपरस्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नस्र ने चैंपियंस कप में ग्रुप-सी में अल शबाब के खिलाफ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ खेला

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, रोनाल्डो को शुरुआती एकादश में शामिल नहीं किया गया था और वह सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर खेले। उन्हें मैदान पर 62वें मिनट में एडम की जगह भेजा गया

Image Credit : सोशल मीडिया

रोनाल्डो से टीम को गोल की उम्मीद थी, लेकिन वह इसे करने में असफल रहे। 38 साल के रोनाल्डो को गोल करने के मौके भी मिले

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने गेंद पर किक लगाई, लेकिन गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से चली गई। मैच के बाद इसको लेकर निराशा उनके चेहरे पर साफ झलकी

Image Credit : सोशल मीडिया

मैच के बाद पुर्तगाल के सुपरस्टार आपा खो बैठे और कैमरामैन को इसका परिणाम भुगतना पड़ा। रोनाल्डो खुद के और टीम के प्रदर्शन से नाराज थे

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोनाल्डो कैमरामैन के साथ बदतमीजी करते दिखते हैं। दरअसल, यह घटना उस वक्त की है जब वह मैच के बाद डग आउट की तरफ आ रहे थे

Video Credit :
इस दौरान एक कैमरामैन ने भी उन्हें फॉलो किया। रोनाल्डो को लगा कि कैमरामैन काफी नजदीक आ रहा है। उन्होंने पानी की बोतल उसके तरफ उछाली
Image Credit : सोशल मीडिया
फिर रोनाल्डो ने कैमरामैन को दूर जाने के लिए कहा। इस पर कैमरामैन वहां से हट गया और दूर चला गया। हालांकि, हटने से पहले उसने रोनाल्डो को थम्स-अप का साइन भी दिखाया
Image Credit : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं है जब रोनाल्डो मैदान पर अपना आपा खो बैठे। इससे पहले अल खलीज के कोच ने जब उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की थी, तो रोनाल्डो ने उस कोच को धक्का दे दिया था

Image Credit : सोशल मीडिया

पत्नी एंटोनेला ने बताया मेसी के नए सेलिब्रेशन स्टाइल का मतलब

सोशल मीडिया
Read Now