अमर उजाला
Mon, 17 July 2023
अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी ने आधिकारिक तौर पर इंटर मियामी के साथ करार कर लिया है। वह 2025 तक इसी क्लब के लिए खेलेंगे
36 वर्षीय मेसी ने पिछले साल कतर में अर्जेंटीना को विश्व कप खिताब दिलाया था और मौजूदा समय के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ी माने जाते हैं
This browser does not support the video element.
मेसी को अमेरिका के नंबर-10 के रूप में दिखाया गया, बेखम ने कहा कि यह सपना सच होने जैसा है, हम बहुत खुश हैं कि लियो ने अपने करियर के अगले पड़ाव के लिए हमारा क्लब चुना
वहीं, क्लब के एक और बॉस जॉर्ज मास ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व के पल हैं। इस देश में फुटबॉल की स्थिति को बदलने का शानदार अवसर है। मेसी हम सबके लिए नए नंबर-10 हैं, अमेरिका के नंबर-10 हैं
वहीं, मेसी ने कार्यक्रम में कहा- मुझे इसमें कोई शक नहीं कि हम यहां काफी मजे करेंगे। मेरे लिए इस क्लब के साथ समय बिताना एक शानदार पल होगा और चीजें अच्छी होने वाली हैं
This browser does not support the video element.
मेसी को साइन करने के बाद डेविड बेखम का परिवार बेहद खुश दिखा। बेखम की पत्नी विक्टोरिया और उनके बच्चों ने उन्हें गले से लगा लिया
मेजर लीग सॉकर को जॉइन करने से पहले मेसी फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेल रहे थे, पिछले महीने ही उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ है
SAFF CUP: जानें चैंपियन भारत को मिले कितने रुपये और किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड