अमर उजाला
Tue, 11 May 2021
फटाफट क्रिकेट में एक से एक बल्लेबाजों ने जमाए हैं सबसे तेज अर्धशतक
जानिए कौन हैं वो 10 बल्लेबाज जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जड़े सबसे तेज अर्धशतक
लुईस ने 12 दिसंबर 2018 को ढाका के मैदान में बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया था
मैक्सवेल ने 9 सितम्बर 2016 को कोलंबो के मैदान में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया था
This browser does not support the video element.
मैक्सवेल ने 23 मार्च 2014 को पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर के मैदान में फिर वही कारनामा दोहराते हुए 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया
This browser does not support the video element.
वार्नर ने 23 फरवरी 2010 को सिडनी के मैदान में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक बना दिया था
डी कॉक ने 14 फरवरी 2020 को डरबन के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था
गेल ने 9 जनवरी 2015 को केप टाउन के मैदान में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों मे ही अर्धशतक बना लिया था
पॉल ने 24 मार्च 2012 को दुबई के मैदान में अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक बना दिया था
शाई ने 17 दिसंबर 2018 को हुए टी-20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदो मे ही अर्धशतक बनाया था
मुनरो ने 10 जनवरी 2016 को श्रीलंका के खिलाफ ऑकलैंड के मैदान में सिर्फ 14 गेंदों में ही ताबड़तोड़ अर्धशतक बना दिया था
This browser does not support the video element.
युवराज ने 19 सितंबर 2007 को T20 वर्ल्डकप मे इंग्लैंड के खिलाफ डरबन के मैदान मे सिर्फ 12 गेंदो में ही तूफानी अर्धशतक बना दिया था
आईपीएल ने दिलाई टीम इंडिया में जगह