एलन मस्क ने दी गुकेश को सबसे युवा विश्व चैंपियन बनने पर बधाई भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने गुरुवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 14वें और अंतिम दौर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। गुकेश को अब पूरी दुनिया बधाई दे रही है। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। एलन मस्क ने गुकेश के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- शुभकामनाएं। लिरेन को हराकर वह सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने इतिहास रच दिया। 6.5 अंको के साथ खेल की शुरुआत हुई थी। अंतिम मैच भी ड्रॉ की तरफ बढ़ता दिख रहा था कि तभी लिरेन की एक गलती उनके लिए भारी पड़ गई और गुकेश को जीत दिला गई। भारतीय युवा स्टार ने लिरेन को 7.5-6-5 से हराकर विश्व खिताब अपने नाम किया। /