अमर उजाला
Wed, 2 April 2025
विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल जल्द ही विवाह के बंधंन में बंधने जा रहे हैं और हाल ही में उनकी सगाई जींद निवासी ताइक्वांडों की राष्ट्रीय खिलाड़ी अंशुल श्योकंद से हुई
अंशुल श्योकंद रक्षा सेवा में जाने के लिए तैयारी कर रही हैं। अमित भारतीय सेना में जूनियर कमीशन अधिकारी के रूप में सेवारत है
बताया जा रहा है कि अमित और अंशल की सगाई एक निजी समारोह में 30 मार्च को हुई जिसमें करीबी रिश्तेदार शामिल थे
अमित पंघाल ने एक समय एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के साथ-साथ 2019 विश्व चैंपियनशिप में एतिहासिक रजत पदक के साथ खेल पर अपना दबदबा बनाया था
अंशुल के पिता कुलदीप ने बताया कि फिलहाल शादी की कोई तैयारी नहीं है। अंशुल फिलहाल सीडीएस की तैयार कर रही हैं। इसकी तैयारी में ही उनका ध्यान है
अंशुल और अमितम शादी इस वर्ष के अंत में दिसबंर महीने तक कराने की तैयारी चल रही है
मियामी ओपन देखने पहुंचे मेसी, उनके सामने जोकोविच ने दिखाया दम