अमर उजाला
Tue, 3 December 2024
ओलंपिक में दो पदक जीत चुकीं पीवी सिंधू 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं
उनकी शादी हैदराबाद के रहने वाले वेंकट दत्ता साई से होने जा रही है। वह पोसाईडेक्स टेक्नोलॉजी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं
वेंकट ने फाउंडेशन ऑफ लिबरल एंड मैनेजमेंट एजुकेशन से लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज/लिबरल स्टडीज से डिप्लोमा किया है
उन्होंने 2018 में फ्लेम यूनिवर्सिटी बैचलर ऑफ बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन से बीबीए अकाउंटिंग एंड फाइनेंस पूरा किया और फिर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बंगलूरू से डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में मास्टर डिग्री हासिल की
वेंकटा के लिंक्डिन प्रोफाइल के मुताबिक, वह JSW के साथ समर इंटर्न के साथ-साथ इन हाउस कंसल्टेंट के रूप में काम कर चुके हैं
उन्होंने अपने प्रोफाइल में यह भी बताया है कि वह आईपीएल टीम को भी मैनेज कर चुके हैं
उन्होंने 2019 से सोर एप्पल एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया है। वहीं, पोसाईडेक्स में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया है
पीवी सिंधू के शादी के इवेंट्स 20 दिसंबर से शुरू होंगे और दोनों परिवार 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक रिसेप्शन भी देंगे
सिंधू के पिता पीवी रमना ने बताया कि एक महीने पहले सबकुछ तय हुआ है। सिंधू के पास दिसंबर ही एकमात्र विंडो है, क्योंकि जनवरी में उनका काफी बिजी शेड्यूल है
विशाखापट्टनम में बैडमिंटन अकादमी स्थापित करेगी पीवी सिंधु