अमर उजाला
Thu, 14 December 2023
पूर्व विश्व चैम्पियन और ओलंपिक पदक विजेता जापान की 28 वर्ष की नोजोमी ओकुहारा ने हाल ही में भारत यात्रा का अपना खराब अनुभव साझा किया
उन्होंने बताया कि दिल्ली के एक कैब ड्राइवर ने उन्हें चूना लगाया और ओडिशा के कटक में होटल में उन्हें कमरे के लिये चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा
उन्होंने लिखा कि ओडिशा ओपन के लिये सोमवार को कटक पहुंचने पर उन्हें आधिकारिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई थी
उन्होंने लिखा कि होटल में चेक-इन के लिए उन्हें चार घंटे इंतजार करना पड़ा और अभ्यास सत्र के लिये सुबह आठ बजे भी उन्हें बस या कार नहीं मिली थी
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) महासचिव संजय मिश्रा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा
उन्होंने स्थानीय आयोजन समिति का बचाव करते हुए कहा कि जापान की इस अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी ने लॉजिस्टिक का ब्यौरा (स्थानीय यात्रा और होटल) देने वाला कोई ईमेल नहीं भेजा वरना ऐसी नौबत नहीं आती
उन्होंने कहा- मैं समझ सकता हूं कि ओकुहारा पर क्या गुजरी होगी लेकिन हमें उनकी ओर से होटल या परिवहन को लेकर कोई ईमेल नहीं मिला। यह तकनीकी मसला है और संवादहीनता के कारण हुआ। हमें कोई सूचना नहीं थी
मिश्रा ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन जब मुझे पता चला तो मैने आयोजकों से बात की और पूरी मदद की गई। वह बड़ी खिलाड़ी हैं और हमारी मेहमान हैं। आइंदा से इस तरह की घटना नहीं होगी
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ओकुहारा ने लखनऊ में सैयद मेादी सुपर 300 टूर्नामेंट जीता था। वह रविवार की रात हॉन्गकॉन्ग के रास्ते दिल्ली आईं
इसके बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर एक अजनबी ने उनका सामान एक ट्रॉली पर रख दिया। फिर एक निजी टैक्सी ड्राइवर ने पास ही के होटल तक पहुंचाने के लिये उबर की तुलना में उनसे दस गुना अधिक पैसा लिया
आयोजन सचिव निलीन कुमार ने कहा कि उन्होंने होटल में ओकुहारा से मुलाकात की और बीएआई संयुक्त सचिव प्रभाकर राव भी वहां थे
उन्होंने कहा- खिलाड़ियों ने बीडब्ल्यूएफ फॉर्म पर होटल के लिए अनुरोध भेजे थे, लेकिन ओकुहारा ने ऐसा कोई अनुरोध नहीं भेजा। इसलिए उनके लिये कमरा बुक नहीं किया गया
निलीन कुमार ने कहा- बाकी 30 देशों से आये खिलाड़ियों को कोई दिक्कत नहीं हुई और आधिकारिक होटल में नहीं रूकने पर शटल बस नहीं मिलती है
ओकुहारा के भारतीय दोस्तों बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और पीवी सिंधू ने स्थानीय सदस्यों से बात करके उनके लिये होटल की व्यवस्था की। प्रणय ने अभ्यास के लिये पहुंचने के लिये उन्हें कार उपलब्ध कराई
क्रिकेट की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें