अमर उजाला
Tue, 22 April 2025
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के घर खुशखबरी आई है। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है
ज्वाला गुट्टा के पति विष्णु विशाल तमिल अभिनेता हैं। यह खुशखबरी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये दी है
यह इस कपल का पहला बच्चा है, जो उनकी शादी के तकरीबन चार साल बाद हुआ है।
विष्णु ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। आर्यन अब बड़ा भाई बन गया है।'
विष्णु ने लिखा, 'हमारी शादी की चौथी सालगिरह के मौके पर हम इस प्यारे से उपहार का भी स्वागत करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'
विष्णु विशाल ने अपनी इस पोस्ट के साथ में दो तस्वीरें भी साझा की हैं। पहली तस्वीर में नए माता-पिता अपनी बच्ची का हाथ थामे हुए हैं
वहीं, दूसरी तस्वीर में उनके बेटे आर्यन अस्पताल में अपनी छोटी बहन को निहारते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि आर्यन विष्णु विशाल की पहली पत्नी से हुआ बच्चा है। ज्वाला गुट्टा से उनकी दूसरी शादी हुई है।
अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने से पहले दोनों ने लगभग दो साल तक डेट किया।
शादी के बंधन में बंधीं पीवी सिंधू, उनके पति वेंकट के बारे में जानें सबकुछ