भारतीय बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा के घर आई खुशखबरी, बेटी को दिया जन्म

अमर उजाला

Tue, 22 April 2025

Image Credit : jwala gutta instagram

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के घर खुशखबरी आई है। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है

Image Credit : Jwala Gutta instagram

ज्वाला गुट्टा के पति विष्णु विशाल तमिल अभिनेता हैं। यह खुशखबरी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये दी है

Image Credit : jwala gutta instagram

यह इस कपल का पहला बच्चा है, जो उनकी शादी के तकरीबन चार साल बाद हुआ है।

Image Credit : jwala gutta instagram

विष्णु ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। आर्यन अब बड़ा भाई बन गया है।'

Image Credit : jwala gutta instagram

विष्णु ने लिखा, 'हमारी शादी की चौथी सालगिरह के मौके पर हम इस प्यारे से उपहार का भी स्वागत करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'

Image Credit : Jwala Gutta instagram

विष्णु विशाल ने अपनी इस पोस्ट के साथ में दो तस्वीरें भी साझा की हैं। पहली तस्वीर में नए माता-पिता अपनी बच्ची का हाथ थामे हुए हैं

Image Credit : Jwala Gutta instagram

वहीं, दूसरी तस्वीर में उनके बेटे आर्यन अस्पताल में अपनी छोटी बहन को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। 

Image Credit : Jwala Gutta instagram

बता दें कि आर्यन विष्णु विशाल की पहली पत्नी से हुआ बच्चा है। ज्वाला गुट्टा से उनकी दूसरी शादी हुई है।

Image Credit : Jwala Gutta instagram
विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने 22 अप्रैल, 2021 को हैदराबाद में एक निजी शादी समारोह में शादी की थी। 
Image Credit : Jwala Gutta instagram

अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने से पहले दोनों ने लगभग दो साल तक डेट किया।

Image Credit : Jwala Gutta instagram

शादी के बंधन में बंधीं पीवी सिंधू, उनके पति वेंकट के बारे में जानें सबकुछ

Twitter
Read Now