अमर उजाला
Thu, 30 November 2023
ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने बुधवार को भारतीय प्रशंसकों के लिए ‘ट्रैक एवं फील्ड’ स्पर्धाओं को और अधिक आकर्षक और बिकाऊ बनाने की बात कही
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता एथलीट ने देश में एथलेटिक्स की दिक्कतों पर अपने विचार साझा किए
उन्होंने कहा, ‘पहली बात तो मुझे लगता है कि हम जिन टूर्नामेंट में भाग लेते हैं, उन्हें भारत में प्रसारित किया जाना चाहिए जिनमें डायमंड लीग, महाद्वीपीय टूर ओर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप शामिल हैं। ’
उन्होंने कहा, ‘इस समय हमें केवल ‘हाईलाइट्स’ देखने को मिलती हैं जबकि लोग एथलेटिक्स को देखना चाहते हैं
नीरज ने कहा- वे रात में एक दो बजे तक जागे भी रहते हैं और अपने खिलाड़ी को खेलते हुए देखने का इंतजार करते हैं लेकिन जब वे किसी भी चैनल पर उन्हें देख नहीं पाते तो उन्हें निराशा हाथ लगती है। ’
नीरज फिलहाल 2024 ओलंपिक्स की तैयारियों में जुट गए हैं। उनके साथ किशोर जेना ने भी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है
बचपन से नहीं हैं दोनों हाथ, फिर भी बनीं सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीट