अमर उजाला
Mon, 2 October 2023
हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट हरमिलन बैंस ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता
महिलाओं की 1500 मीटर में हरमिलन बैंस ने 4.12.74 मिनट के साथ रजत जीता। उनसे आगे बहरीन की विन्फ्रेड मुतिले यावी रहीं
हरमिलन की मां माधुरी भी लंबी दूरी की एथलीट थीं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते। उन्होंने अपनी बेटी को भी लंबी दूरी का एथलीट बनाया
हरमिलन ने 1500 मीटर में रजत पदक जीतकर अपने परिवार की विरासत को जीवित रखा
हरमिलन के पिता अमनदीप सिंह ने 1996 में एसएएफ (साउथ एशियन फेडरेशन) खेलों में 1500 मीटर में रजत पदक जीता था
उनकी मां माधुरी ने 2002 में बुसान एशियाई खेलों में 800 मीटर में रजत पदक जीता था और 2004 में पाकिस्तान में आयोजित एसएएफ खेलों में 1500 मीटर और 800 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था
हरमिलन देश की एक मात्र महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने एशियाई खेलों के लिए दो स्पर्धाओं के लिए क्वालिफाई किया था
बेटी के प्रदर्शन से पिता अमनदीप सिंह बहुत खुश थे। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह तो बस शुरुआत है, उसे 800 मीटर ट्रैक पर आने दो और फिर देखो
पिता ने कहा 1500 मीटर में रजत पदक जीतने के बाद हरमिलन 800 मीटर जीतने पर आश्वस्त है। यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए खुशी का क्षण है
हरमिलन के पिता ने बताया कि उसने बचपन में ही अपनी मां अर्जुन अवॉर्डी माधुरी के साथ अभ्यास करना शुरू कर दिया था
हरमिलन ने सीबीएसई स्कूल गेम्स में दौड़ना शुरू किया था। 2018 में 12वीं कक्षा में हरमिलन ने 800 और 1500 मीटर में राष्ट्रीय सीबीएसई गेम्स में रिकॉर्ड कायम किए
हरमिलन बैंस अपने शानदार खेल के साथ-साथ बिंदास स्टाइल और खूबसूरती के लिए भी पहचानी जाती हैं। दाएं जांघ पर उन्होंने शेर का टैटू बनवाया है, जो उनकी ताकत, हिम्मत और निडरता को भी दर्शाता है
हरमिलन का यूजर नेम 'द क्वीन' है। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
हरमिलन खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। उनकी हर फोटो पर हजारों लाइक्स और अनगिनत कमेंट मिल जाएंगे
जन्मदिन पर भारतीय खिलाड़ी ने जीता पदक, चीन में बजा हैप्पी बर्थडे टू यू...