टी20 विश्व कप के बाद WPL में कमाल करने को तैयार 3.20 करोड़ की एश्ले गार्डनर

अमर उजाला

Mon, 27 February 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

महिला टी20 विश्व कप का समापन हो चुका है, ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार खिताब जीता

Image Credit : सोशल मीडिया

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराया और दूसरी बार खिताब की हैट्रिक लगाई

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस विश्व कप में ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने कमाल का प्रदर्शन किया

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने छह मैचों में 110 रन बनाने के साथ-साथ 10 विकेट भी झटके, जो कि तीसरा सबसे ज्यादा है

Image Credit : सोशल मीडिया

गार्डनर को टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया
 

Image Credit : सोशल मीडिया

अब गार्डनर चार मार्च से शुरू हो रहे विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जाएंट्स के लिए खेलती दिखेंगी

Image Credit : सोशल मीडिया

गुजरात जाएंट्स ने ऑक्शन में गार्डनर को 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, वह नताली स्कीवर (MI) के साथ संयुक्त रूप से सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रही थीं

Image Credit : सोशल मीडिया

गार्डनर विमेंस बिग बैश लीग के आठवें सीजन में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रही थीं

Image Credit : सोशल मीडिया

गार्डनर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट, 52 वनडे और 72 टी20 खेले हैं, टेस्ट में उन्होंने 157 रन बनाए और 4 विकेट लिए, वनडे में उनके नाम 686 रन और 58 विकेट और टी20 में 1176 रन और 53 विकेट हैं
 

Image Credit : सोशल मीडिया

शार्दुल की शादी में 'टीम इंडिया' मेहमान

सोशल मीडिया
Read Now