अमर उजाला
Sat, 16 December 2023
दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के प्रशंसक पूरी दुनिया में हैं
मेसी द्वारा पिछले साल विश्व कप के दौरान पहनी गई छह जर्सी नीलामी में 78 लाख डॉलर (लगभग 64 करोड़ रुपये) में बिकी
नीलामी करने वाली संस्था सोथबी ने मेसी की जर्सी की नीलामी की घोषणा की
सोथबी ने बताया कि मेसी ने इन शर्ट को कतर में 2022 में खेले गए फीफा विश्वकप के पहले चरण के मैचों में पहना था
इस साल खेल से जुड़ी वस्तुओं की नीलामी में यह सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाली वस्तु रही
अर्जेंटीना ने विश्व कप फाइनल में फ्रांस को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था
निर्धारित समय तक दोनों टीम 3-3 से बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया था
मेसी की इन शर्ट के लिए विजेता बोली लगाने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है
शर्मनाक! फुटबॉल टीम के मालिक ने रेफरी को मारा मुक्का, लीग सस्पेंड