अमर उजाला
Tue, 12 December 2023
तुर्किये सुपर फुटबॉल लीग में एक क्लब के मालिक ने मैच ड्रॉ होने के बाद रेफरी को जाकर जोरदार मुक्का मारा
टीम के मालिक द्वारा किए गए इस तरह के व्यवहार को देखकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया
तुर्की की राजधानी अंकारा में सोमवार को कैकुर रिजस्पोर और अंकीरागुकु के बीच तुर्की सुपर फुटबॉल लीग का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा
इस दौरान 97वें मिनट में कैकुर रिजस्पोर की टीम ने एक गोल दागा, जिसके बाद मुकाबला एक-एक की बराबरी पर पहुंच गया
इसके बाद अंकीरागुकु के फैंस गुस्से में मैदान में घुस आए और उन्होंने आकर तमाशा खड़ा कर दिया
कैकुर रिजस्पोर फुटबॉल टीम के क्लब के मालिक भी मैदान में आए और उन्होंने आते ही मैच रेफरी को मुक्का जड़ दिया
इसके बाद मैच रेफरी को वहां से उठाकर तुरंत ही ड्रेसिंग रूम ले जाया गया और उनका इलाज करवाया गया
फुटबॉल क्लब के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अभी 2 दिन के रिमांड पर भेजा गया है
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी की पत्नी की ग्लैमरस तस्वीरें