शादी के बाद पति वेंकट दत्ता साई के साथ वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं पीवी सिंधू भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू शादी के बंधन में बंध गई हैं। रविवार को उदयपुर में उन्होंने मंगेतर वेंकट दत्ता साई से शादी रचाई। शादी के बाद सिंधू शुक्रवार को पति के साथ तिरुमाला स्थित वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान दोनों ने पारंपरिक परिधान पहन रखे थे। दोनों काी खूबसूरत लग रहे थे। इस दौरान दोनों ने पारंपरिक परिधान पहन रखे थे। दोनों काी खूबसूरत लग रहे थे। पारंपरिक शादी के परिधान में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस जोड़े ने अपने परिवारों और करीबी लोगों की उपस्थिति में एक-दूसरे के साथ सात जन्म तक साथ रहने की कसमें खाईं। सिंधू के पति वेंकट हैदराबाद के रहने वाले हैं। वह पोसाईडेक्स टेक्नोलॉजी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। सिंधू की शादी का कार्यक्रम 20 दिसंबर को संगीत से शुरू हुआ था। अगले दिन हल्दी, पेल्लीकुथुरू और मेहंदी हुई। इस जोड़ी ने 22 दिसंबर की तारीख इसलिए चुनी क्योंकि सिंधू अगले साल से ट्रेनिंग और टूर्नामेंट्स में व्यस्त रहेंगी। /