अमर उजाला
Tue, 7 May 2024
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी WWE आजकल के युवाओं और बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है
भारत में इसके काफी फैंस हैं यही वजह है कि कंपनी भारत में इसके बिजनेस को बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है
WWE में अलग-अलग कैटेगरी के कई चैंपियंस हैं। इनमें यूनिवर्सल चैंपियन से लेकर, वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन समेत कई खिताब शामिल हैं
इन सभी को कम से कम एक-एक बार जीतने वाले रेसलर को ग्रैंड स्लैम चैंपियन की उपाधि दी जाती है
हालांकि, कुछ ऐसे दिग्गज पहलवान भी हैं जो आज तक ग्रैंड स्लैम चैंपियन नहीं बन पाए। आइए ऐसे 5 दिग्गज पहलवानों के बारे में जानते हैं
WWE के महान रेसलर्स में से एक हल्क होगन कभी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप या यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप नहीं जीतल पाए। इसलिए उन्हें ग्रैंड स्लैम चैंपियन नहीं कहा जा सकता
गोल्डबर्ग की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में गजब की है। अपने समय में वह टॉप सुपरस्टार रहे। वह WWE में कई बार चैंपियन बने। हालांकि, उन्होंने कभी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप या यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप खिताब नहीं जीता
शीमस अभी भी WWE में हैं। वह वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं, लेकिन कभी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नहीं जीत पाए। हालांकि, शीमस अभी खेल रहे हैं और अगले कुछ वर्षों में इस खिताब को जीतकर ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनना चाहेंगे
ब्रेक के दौरान परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे रोनाल्डो, देखें फोटो