अमर उजाला
Sun, 24 September 2023
हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत के पदकों का खाता खुल गया है। भारत ने अब पांच पदक जीत लिए हैं, जबकि महिला क्रिकेट टीम ने छठा पदक पक्का कर लिया है
शूटिंग में रविवार को भारत की 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने रजत पदक जीता। इसमें रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसे शामिल हैं
भारत ने 1886 स्कोर किया, जबकि चीन की टीम 1896 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रही। मंगोलिया ने कांस्य जीता (बाएं से- रमिता, मेहुली और आशी)
इस दौरान भोपाल की आशी ने काफी प्रभावित किया। 2017 में शूटिंग में करियर की शुरुआत करने वाली आशी ने महज छह साल में कई पदक अपने नाम किए हैं
उन्होंने बाकू में 2022 में सीनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में 50 मीटर थ्री पोजिशन मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण जीता था। 2022 में चांगवोन वर्ल्ड कप में उन्होंने महिला 50 मीटर थ्री पोजिशन में कांस्य जीता था
इसके अलावा आशी ने 2022 सूल जूनियर शूटिंग विश्व कप में दो कांस्य (व्यक्तिगत और महिला टीम इवेंट) पदक जीत थे
आशी ने शूटिंग सीखना पंचमढ़ी में शुरू किया था और आज वह छह वर्षों में भारत का नाम रौशन कर रही हैं
वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और ट्रेवल वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं
आशी अपनी फिटनेस का भी खूब ख्याल रखती हैं और जिम में एक्सरसाइज करने के फोटोज भी पोस्ट करती हैं
Video: एशियाड का हुआ रंगारंग आगाज, हरमनप्रीत-लवलीना ने लहराया तिरंगा